आजकल बढ़ती उम्र और गलत लाइफस्टाइल के चलते अधिकांश लोगों में भूलने कि आदत हो जाती है जिसके कारण आप कोई जरूरी बातों को भी याद नहीं रख पाते है अगर आपके भी साथ कुछ इस तरह की भूलने की बीमारी है तो आप अपने डेली लाइफस्टाइल रूटीन में कुछ उपायों को अपनाकर अपने दिमाग को 200% तक तेज बना सकते हैं ।
• How to improve brain memory/दिमाग को तेज कैसे करें? 2023
दोस्तों तेज दिमाग वाले व्यक्ति को लाखों की भीड़ में भी एक अलग पहचान मिलती है । तेज दिमाग वाला व्यक्ति शिक्षा से लेकर करियर के हर क्षेत्र में मुकाम हासिल करते हैं साथ ही ये जीवन को और भी बेहतर और सुनहरा बनाने में मदद करते हैं और तेज दिमाग वाले लोग वर्षों पुरानी बात को भी कुछ ही क्षण में याद कर लेते हैं और ऐसे लोग को सभी पसंद करते हैं और यह जगह अपनी प्रशंसा सुनते हैं लेकिन वही कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिनकी सोचने की शक्ति यानी याददाश्त कमजोर होती है जो हर काम करने में पीछे रह जाते हैं ऐसे लोग किसी का नाम, तारीख, टाइम, कोई नंबर, या किसी व्यक्ति का चेहरा को वह मामूली से मामूली बात को याद नहीं रख पाते है इनकी यादाश्त धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगती हैं ।
बता दें यह कोई बीमारी नहीं बल्कि हमारे गलत लाइफस्टाइल और गलत खान पान के चलते यह होता है बता दें यह शारीरिक रूप से तो नुकसान पहुंचाते ही है साथ में हमे मानसिक रूप से भी कमजोर बना देते और इसी कारण जिन लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगती हैं उन्हें डॉक्टर उनके लाइफस्टाइल को सुधारने के लिए बोलते हैं और बाजार की चीज़ों को न खाने की सलाह देते हैं ।
दोस्तों अगर आप भी अपने कमजोर याददाश्त के चलते परेशान है और अपने कमजोर दिमाग के कारण किसी भी काम नहीं कर पाते हैं तो इस आर्टिकल में मै आपको 5 ऐसे उपायों को आगे बताया हूं जिसके कुछ दिनों के पालन से ही आप अपने दिमाग को 100% नहीं बल्कि 200% तक तेज कर सकते हो तो बस आप इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहिए चलिए उन 5 उपायों को हम जल्दी से जान लेते हैं ।
1) भरपूर नींद से होगा याददाश्त मजबूत
दुनिया की हर मशीन को थोड़े समय के बाद आराम जरूर चाहिए होता है तभी वह अच्छी तरह लंबे समय तक चलती है तो बस यही समझ लो कि मनुष्य का दिमाग भी एक मशीन ही है लेकिन इसमें एक बात खास है की यह कभी रुकती नहीं है बल्कि यह रात में सोते समय भी अपना काम करती है । लेकिन इसे सही ढंग से काम करने के लिए आपको भरपूर मात्रा में अच्छी नींद लेना होगा कई सारे रिसर्च में पाया गया है कि एक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन 6-8 घंटे की अच्छी लेना चाहिए इसमें दिमाग को आराम और ताजगी मिलता है साथ ही दिमाग में सेल्स को रिपेयर का भी समय मिलता है तो आप रोज अच्छी मात्रा में नींद जरूर लें ।
2. नियमित हेल्दी फूड डाइट में लें
एक कहावत तो आपने जरूर सुना ही होगा जैसा खाओगे अन्न वैसा रहेगा मन्न तो अगर आप शरीर के साथ दिमाग को भी स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते हैं तो हेल्दी खाना बहुत जरूरी है दिमाग को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने दिन के डाइट में एंटीऑक्सिडेंट और ओमेगा-3 से भरपूर फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और किसी काम में सही से फोकस भी कर पाएंगे आप पौष्टिक भोजन के साथ-साथ सलाद, ताजे फल, बादाम, अखरोट, खजूर का सेवन अधिक मात्रा में नियमित करें इसका रिजल्ट आपको 30 दिनों के अंदर ही मिल जायेगा ।
3. नियमित ध्यान करें
हमारे देश भारत में प्राचीन समय से ही योग और साधना मस्तिष्क के लिए सर्वप्रथम दवा माना गया है क्योंकि ध्यान करने से मन और मस्तिष्क शांत रहता है और इससे शरीर भी मजबूत होता है और दिमाग का फोकस लेवल बढ़ता है और इससे दिमाग का टेंशन और तनाव भी दूर हो जाता है तो आप अपने डेली रूटीन में मेडिटेशन को जरूर शामिल करें ।
4. नशे की लत से दूर रहें
नशा करने से हमेशा नुकसान ही होता है और किसी का भी नशा करने से 1% का भी फायदा नहीं हुआ है बल्कि नशे की लत एक स्वस्थ व्यक्ति को भी शमशान तक पहुंचा सकता है और नशे से दुनिया में हर 20 लोगों में 1 की मौत नशे के कारण होती है नशे कि लत सीधे व्यक्ति के दिमाग पर असर डालती है जिसकी वजह से हमारा दिमाग सही ढंग से काम नहीं करता है और की लत के कारण व्यक्ति धीरे-धीरे सब कुछ भूलता जाता है और यहां तक कि वह अपना नाम भी भूल जाता है और ज्यादा नशे के कारण दिमाग के सेल्स मर जाते है जिसके कारण दिमाग कमजोर पड़ने लगता है तो आप नशा से दूर रहें ।
5. फास्ट फूड/जंक फूड के सेवन से बचें
स्वास्थ्य के लिए जितना खतरनाक नशा का सेवन है उतना ही फास्ट फूड, जंक फूड का सेवन भी है क्योंकि फास्ट फूड के अधिकतर सेवन से पेट में तमाम प्रकार की बीमारियां होती है और इससे साथ ही ये मनुष्य के दिमाग को भी नुकसान पहुंचाता है जिसके कारण भूलने की भी समस्या हो जाती है फास्ट फूड के कारण दिमाग पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है इसलिए फास्ट फूड को सीमित मात्रा में ही खाए या फिर जितना हो सके इसके सेवन से बचें ।
नोट : इस आर्टिकल में बताई गई बातें सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है यह कोई दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता तो ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें ।
दोस्तों अब हमें उम्मीद है कि आपके दिमाग को कैसे तेज करें का जबाब मिल गया होगा तो अगर आपको इस आर्टिकल में बताई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें तो मै मिलता हूं आपसे अगले पोस्ट में तब तक के लिए जय हिन्द जय भारत ।
