• जल्दी से हाइट बढ़ाने के तरीके
दोस्तों एक अच्छी हाइट के लिए पौष्टिक आहार के साथ रोज एक्सरसाइज और 7-8 घंटे की अच्छी नींद बहुत जरूरी है । पौष्टिक आहार शरीर में खनिज पदार्थों की पूर्ति करता है. प्रतिदिन एक्सरसाइज से हड्डियां मजबूत और लचीला बनता है. एक अच्छी नींद से शरीर को शुकून मिलता है और आपकी रीढ़ की हड्डियों को आराम मिलता है जिससे शरीर में ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन रिलीज होता है जिससे हमारा कद जल्दी बढ़ता है दोस्तों आप अपनी हाइट 30 दिनों में किस तरह बढ़ा सकते हैं आईये इस पोस्ट में इसी पर बात करते है ।
1. प्रतिदिन एक्सरसाइज करो
नियमित रूप अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं तो आपकी हड्डियों में खींचाव उत्पन्न होने लगती है साथ ही शरीर में लंबाई बढ़ाने वाला हार्मोन जिसे हम ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन कहते है वह तेजी के साथ रिलीज होने लगता है जिसके कारण आपकी हाइट बढ़ने लगती है साथ ही रोज एक्सरसाइज करने से दिमाग और शरीर भी मजबूत होता है ।
आप हाइट बढ़ाने के लिए ऊचे किसी वस्तु पर कुछ समय लटक सकते है, साथ ही बीम भी मार सकते है, रस्सी जंप कर सकते हैं, रनिंग कर सकते हैं, स्विमिंग कर सकते हैं, साइकल चला सकते हैं और कुछ योगा भी कर सकते हैं जैसे ताड़ासन, भुजंगासन, वीरभद्रासन, धनुरासन आदि ये सभी एक्सरसाइज आपके हाइट को जल्दी बढ़ाने में मदद करेंगे तो आप इसे नियमित रूप से रोज करें ।
2. हेल्दी डाइट लो
शरीर की ग्रोथ के लिए नियमित एक्सरसाइज के साथ हेल्दी और पौष्टिक भोजन भी जरूरी है हेल्दी डाइट शरीर में विटामिन और खनिज पदार्थों को पूरा करता है जिससे शरीर में हड्डियों को ग्रोथ करने में मदद मिलती है जिसकी वजह से आपकी हाइट तेजी से बढ़ती है ।
आपको प्रतिदिन अपने डाइट में दूध, फल, हरी सब्जियां, मीट और कार्ब्स से भरपूर फूड इंगरेडिएंट्स लेनी चाहिए इससे शरीर में हार्मोन्स को न्यूट्रिएंट्स मिलते है और ये आपके शरीर की ग्रोथ में भी सहायक है ।
3. भरपूर नींद लो
जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा की हमे हाइट बढ़ाने के लिए नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट करना चाहिए तो ठीक उसी तरह आपको भरपूर मात्रा में अच्छी नींद भी लेना होगा तभी आपका कद बढ़ेगा क्योंकि रात में सोते समय ही ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन रिलीज होता है जिससे हड्डियां विकसित होने लगती हैं।
आप रात में जल्दी सोवे और सुबह प्रातःकाल उठकर एक्सरसाइज करें उनके बाद ही अपना दैनिक कार्य करें रात में करीब 7-8 घंटे की भरपूर नींद लें और कोशिश करें कि शरीर को सीधा करके सावधान की मुद्रा में सोए और शरीर को मोड़कर कम सोए अगर आप ऐसा नियमित अनुशासन के साथ करते हैं तो आप देखेंगे की आपकी हाइट तेजी बढ़ेगी ।
4. नियमित भरपूर पानी पिएं
हेल्दी और पौष्टिक आहार भी बिना पानी के अधूरा है इसलिए खूब पानी पिएं ज्यादा पानी पीने से शरीर में मौजूद विसैला पदार्थ (Toxic Substances) बाहर निकलते हैं जिससे शरीर की ग्रोथ होती है।
आपको रोज पूरे दिन में 4-5 लीटर पानी पीना चाहिए कोशिश करें कि आप बोतल या फिल्टर/आरो के बजाय अपने नल का ताजा पानी ही पिएं क्योंकि जो चीजें हमे प्राकृतिक रूप से मिलती है उसका टक्कर इंसान की बनाई आधुनिक मशीने नहीं दे सकती हैं और प्राकृतिक चीजें हमारे स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव डालती हैं क्योंकि शरीर की ग्रोथ में अच्छा सवास्थ का होना भी आवश्यक है तभी ये शरीर विकसित होता है।
5. हेल्दी नाश्ता करो
सूबह का हेल्दी नाश्ता आपके हाइट पर गहरा प्रभाव डालता है तो आपको सुबह में हेल्दी नाश्ता को ही करना चाहिए बहुत से लोग सुबह उठते ही चाय पीते हैं जो बहुत ही नुकसानदायक है क्योंकि ये हड्डियों को कमजोर बना देता है साथ नमकीन, बिस्कुट, बर्गर, मैगी, चाउमीन, और भी तली हुए चीजें सुबह में नाश्ता करते हैं लेकिन यही सब चीजें आपके स्वास्थ्य के साथ साथ आपके हाइट पर भी गहरा असर डालते हैं जिससे आपकी हाइट रुक जाती है इसलिए सुबह में हेल्दी नाश्ता ही करें ।
इसके लिए आपको खाने में विटामिन, कैल्शियम, जिंक प्रोटीन, फास्फोरस और पीने में दूध, जूस जैसी चीज़ें अधिक लेना चाहिए। इनके इस्तेमाल से हाइट बढ़ती है आप रात में 50 ग्राम चना, 4-5 बादाम, 10-15 किशमिश, 4-5 छोहरा, 10-15 कच्चा मूंगफली का दाना एक ही बर्तन में भिगोकर रख दें और प्रतिदिन सुबह ब्रश करने के बाद इसके पानी को छानकर पी लें और उसके बाद चना को गुड़ के साथ खाएं और बादाम, किशमिश, मूंगफली छोहारा इन सबको कुछ समय बाद खाएं ।
6. सूर्य का प्रकाश ले
दोस्तों शरीर की लम्बाई के लिए विटामिन डी भी बहुत जरूरी है और सूरज विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत है तो आपको रोज सुबह 8-10 मिनट सूर्य का प्रकाश जरूर लेना चाहिए इससे आपकी रुकी हुई हाइट तेजी से बढ़ेगी ।
7. अश्वगंधा चूर्ण ले
हाइट बढ़ाने के लिए आप बाजार से किसी अन्य सप्लीमेंट लेने के बजाय अश्वगंधा चूर्ण ले क्योंकि अन्य तमाम सप्लीमेंट आपके हाइट को बढ़ाने के बजाए आपके बॉडी को नुकसान पहुंचा सकते हैं जहां तक रही अश्वगंधा की बात तो इसमें तरह के मिनरल्स होते हैं जो कि हड्डियों और उसकी डेंसिटी को बढ़ाते है इससे हाइट बढ़ती है अश्वगंधा आपको किसी भी हर्बल दुकान पर मिल जायेगा । आप रोज एक गिलास गर्म दूध में दो बड़े चम्मच अश्वगंधा को मिलाकर इसमें अपने अनुसार शक्कर या गुड़ मिला लें फिर इसको अच्छे से मिक्स कर लें और इसको रोजना रात को सोने से पहले पिएं ।
कॉनक्लूज़न
दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको हाइट बढ़ाने के तमाम तरीकों को बताया हूं जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक अपने किसी भी उम्र में इसको सेवन करके हाइट बढ़ा सकते है तो अगर आप भी अपने कम हाइट से परेशान है तो इस आर्टिकल में बताए गए बातों का कम से कम 90 दिनों तक लगातार पालन करें इसका रिजल्ट आपको बहुत ही बेहतर मिलेगा तो इसे एक बार जरूर आजमाएं और अगर आपको इस आर्टिकल से थोड़ा बहुत भी हेल्प मिला हो और यह पोस्ट पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें मै मिलता हूं आपसे अगले पोस्ट में तब तक के लिए जय हिन्द जय भारत ।
