• 90 दिनों में अपनी पसंद कि बॉडी बनाओ
दोस्तों अगर आप भी अपने दुबले पतले कमजोर कमजोर शरीर परेशान हो और आप घर पर ही जल्दी बॉडी बनाना चाहते हैं मैं आपको 3 ऐसी चीजो को बताने जा रहा हूं जिसको अगर आप 90 दिनों तक सेवन करते हो तो मै लिख कर दे रहा हूं कि उसके बाद आपके शरीर को लेकर मजाक कोई नहीं बनाएगा क्योंकि आपकी बॉडी बॉडी बिल्डर की तरह ही फौलाद बन जायेगा जिसके बाद आप कहीं भी अपने आप को कमजोर नहीं समझोगे और काम में सफलता पाओगे तो तो चलिए आगे जानते हैं ।
• गलत खान पान और लाइफस्टाइल
दोस्तों आज की डेट में गलत खान पान और गलत लाइफस्टाइल के चलते लोगों की बॉडी का ग्रोथ सही तरीके से नहीं हो पा रही है जिसके चलते अधिकतर हमेशा टेंशन और तनाव में जी रहे हैं वो सोच रहे हैं कि मै क्या ऐसा करू की मेरी बॉडी बन जाए और वो इसी कारण बाजार में मिल रहे सप्लीमेंट दवाओं का सेवन कर रहे हैं फास्ट फूड जंक फूड जैसी चीजों को खा रहे और भी जो दवा बॉडी बनाने को लेकर वो सब कुछ सेवन कर रहे हैं लेकिन शायद उन्हें ये बात बिल्कुल भी नहीं पता कि वो दवा या फास्ट फूड खा रहे हैं उससे बॉडी तो नहीं लेकिन हां वो बीमार जरूर हो सकते हैं क्योंकि ये सब चीजें शरीर में नुकसान ही पहुंचा सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते तो अगर आप इन सब चीजो का सेवन कर रहे हैं तो आज ही बंद कर दीजिए ।
• ये 3 चीजें 90 दिन खाओ फिर देखो?
1. भीगा चना
2. उबला अंडा
3. केला
1. भीगा चना
चना में इतने गुण है कि जितना कहे उतना कम है चना पुराने जमाने से ही शरीर को बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया है खासकर पहलवान इसका सेवन सबसे ज्यादा करते हैं भीगे चने के रेगुलर सेवन से हर तरह की कमजोरी दूर होती है और मसल्स स्ट्रॉन्ग बनती है । एनर्जी और ताकत मिलती है साथ ही चना स्पर्म काउंट बढ़ाने और स्पर्म की क्वालिटी बेहतर करने में काफी हेल्पफुल है ।
चना फाइबर का समृद्ध स्रोत है और ये फाइबर पेट में परिपूर्णता का अहसास कराते हैं अगर आप चना के साथ गुड़ का भी सेवन करें तो ये आपके शरीर को और भी मजबूत बना देगा क्योंकि गुड़ खाने से पेट में जमी हुई गंदी प्रदार्थ भी बाहर निकल जाता है और ये आपके ब्लड को भी साफ करता तो आप नियमित 50 ग्राम भीगे चने का इस्तेमाल गुड़ के साथ करें फिर कुछ ही दिनों में इसका रिजल्ट आपको देखने को मिल जायेगा आपकी बॉडी का आकार एक बॉडीबिल्डर के जैसा बनना शुरू हो जाएगा ।
2. उबला अंडा
बॉडी बनाने के लिए अंडा बहुत ही जरूरी है अंडे के नियमित सेवन से आप अपने दुबले पतले शरीर ताकतवर बना सकते हैं अंडे में विटामिन बी, ई, के और B6 भी होते हैं इनसे आप 77 कैलोरी 5 ग्राम स्वस्थ वसा और 6 ग्राम प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं । उबले अंडे खाने से वजन प्रबन्धन, स्वस्थ उम्र बढ़ने और बेहतर दृष्टि में भी मदद मिलती है ।
ये ओमेगा-3, कोलिन और उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का भी एक बड़ा स्रोत है आपको रोजाना 2-3 उबले अंडे का सेवन करना चाहिए अगर आप ज्यादा एक्सरसाइज या जिम करते हैं तो इसकी मात्रा बढ़ा भी सकते हैं लेकिन एक बात भी आपको ध्यान देना है की गर्मियों के दिन में इसका सेवन ज्यादा मात्रा में न करें इससे आपको फोड़े फुंसी भी हो सकते हैं ।
3. केले
शरीर का वजन तेजी से बढ़ाने के लिए केले का नियमित सेवन बहुत जरूरी है केला खाने से दुबले पतले व्यक्ति पहलवान जैसी बॉडी बना सकता है केले में विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फोलेट पाए जाते हैं, जो कि मर्दों के शरीर में कई तरह की कमजोरियों को दूर करते हैं. जो पुरुष नियमित रूप से केला खाते हैं उनमें कोई संक्रमण रोग नहीं होता है और होने वाली बीमारी भी भाग जाती है ।
तो अगर आप अपने बॉडी को तेजी से बनाना चाहते हैं तो आपको रोज 2-4 केले का सेवन करना चाहिए इससे आपके शरीर में तुरंत एनर्जी बनता है और कुछ दिन में आपको इसका परिणाम बेहतर मिलेगा तो आप रोज शाम को इसका सेवन जरूर करें ।
नोट : इन तीनों चीजों को आपको प्रतिदिन खाना है और ध्यान रहे इनको आपको एक समय में नहीं खाना है बल्कि सुबह में चना का सेवन करें, शाम में केले का सेवन करें और रात में अंडे का सेवन करें इस तरह आपको 90 दिन लगातार सेवन करना है और साथ में आप एक्सरसाइज और व्यायम भी जरूर करें तभी आपको इसका बेहतर रिज़ल्ट मिलेगा ।
तो दोस्तों अब हमें उम्मीद है कि आपको 90 दिनों में बॉडी कैसे बनाएं का जवाब इस पोस्ट में मिल गया होगा तो अगर आपको ये आर्टिकल पढ़कर कुछ हेल्प मिला हो तो कृपया इसे अपने दुबले पतले दोस्तों में भी शेयर करें ताकि उनको भी इसका लाभ मिले तो इसी के साथ मै मिलता हूं आपसे अगले पोस्ट में तब तक के लिए जय हिन्द जय भारत.
